Wednesday, August 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट के वारंटी अभियुक्त को जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अभियुक्त को जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में जैतपुर पुलिस टीम ने 11 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे कटका थाना क्षेत्र के कुठमा गांव से शिवशंकर तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी (36) पुत्र शोभा तिवारी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित-द्वितीय, अंबेडकरनगर की अदालत से मु.अ.सं. 39/2020 में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जैतपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा वर्ष 2019 में लूट व माल बरामदगी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 218/2019 धारा 392/411 भादवि तथा मु.अ.सं. 241/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुँवरपाल सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु यादव तथा कांस्टेबल मोनू चौधरी थाना जैतपुर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments