अयोध्या। यूनाइटेड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूएमआरएसए) की अयोध्या इकाई की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसपी राय को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
चुनाव में नरेन्द्र तिवारी और टीपी शुक्ला को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि डीपी तिवारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। पवन शुक्ला, नित्यचंद मिश्रा, विवेक तिवारी और मनोज मौर्य को ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया। संजय तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ, मुरली अंसारी, रमेश शर्मा, रविंद्र अस्थाना, रमेश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रजांक श्रीवास्तव, प्रवेश मिश्रा और अतुल पांडेय को शामिल किया गया है।
चुनाव अधिकारी अरुण सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। नई टीम के सामने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सदस्यों की समस्याओं को संगठन के स्तर पर उठाने की जिम्मेदारी होगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसपी राय समेत सभी पदाधिकारियों ने संगठन में आपसी समन्वय बनाए रखने और सदस्यों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।