Friday, July 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या नीट यूजी 2026: अयोध्या में हिंदुराज यादव ने हासिल की सर्वोच्च रैंक

 नीट यूजी 2026: अयोध्या में हिंदुराज यादव ने हासिल की सर्वोच्च रैंक


◆ 602 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 9289, अन्य छात्रों ने भी दर्ज कराई सफलता


अयोध्या। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणाम में अयोध्या के हिंदुराज यादव ने 720 में से 602 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 9289 हासिल की है। संस्थान के अनुसार यह अयोध्या केंद्र से सर्वोच्च रैंक है।

इसी संस्थान के फलक ज़हरा ने 597 अंक के साथ एआईआर 11030, बभ्रावी श्रीवास्तव ने 591 अंक के साथ एआईआर 13431, दिवाकर साहू ने 589 अंक के साथ एआईआर 13998, ऋचा यादव ने 588 अंक के साथ एआईआर 14519, मिश्कात नूर ने 584 अंक के साथ एआईआर 16199 तथा अमन प्रजापति ने 584 अंक के साथ एआईआर 16315 प्राप्त की।

संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक-3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक-5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक-6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक-7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक-8 हासिल की।

क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है।

सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासित तैयारी, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments