Tuesday, July 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर21 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

21 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, 12 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। सुबह जब वह घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि गांव का ही एक युवक, अन्य लोगों के बहकावे में आकर, उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी अपने साथ ले गई है। मामले में उन्होंने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments