Tuesday, July 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के बाद ई-रिक्शा लेकर फरार हुए युवक, पीड़ित ने थाने में...

मारपीट के बाद ई-रिक्शा लेकर फरार हुए युवक, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर


आलापुर, अम्बेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में चोरी और लूट जैसी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं का खुलासा न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच तेंदुआकला अंडरपास के पास एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर उसका वाहन ले जाने का मामला सामने आया है।
देवरिया बुजुर्ग निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ई-रिक्शा लेकर तेंदुआकला अंडरपास के नीचे पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहले से खड़े कुछ युवकों की बाइक से उसका ई-रिक्शा हल्का सा छू गया। आरोप है कि इस बात को लेकर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित ई-रिक्शे की चाबी छीनकर वाहन लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की सूचना राजेसुल्तानपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments