Tuesday, June 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, चालक वाहन छोड़कर...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार


बसखारी अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के नेवरी गांव में सोमवार शाम सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नेवरी गांव निवासी अब्दुल वाकिद का सात वर्षीय पुत्र अल्फान सोमवार शाम करीब चार बजे घर से सामान लेने के लिए नेवरी बाजार जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय नेवरी से जलालपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर कटका थानाध्यक्ष अक्षय पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments