Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलभराव रोकने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध रिपोर्ट देने के निर्देश

जलभराव रोकने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध रिपोर्ट देने के निर्देश


अम्बेडकर नगर। मानसून के आगमन से पहले संभावित जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जिले के सभी नगरीय निकायों में नालों की साफ-सफाई का स्थलीय सत्यापन कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नालों की साफ-सफाई, सिल्ट निकासी, जल निकासी व्यवस्था तथा निकाले गए अपशिष्ट के उचित निस्तारण का मौके पर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत निर्धारित प्रारूप पर विस्तृत आख्या जिला प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि बारिश के दौरान शहर और कस्बों में जलभराव की स्थिति न बने तथा नागरिकों को आवागमन और दैनिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की इस पहल से मानसून से पहले नालों की सफाई व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments