Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेन छीनकर युवक को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए...

चेन छीनकर युवक को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में 20 जून को पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल आ रहे युवक से चेन छीनने तथा मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सर्विस रोड स्थित शिवपाल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर तथा श्यामू उर्फ मिथिलेश कुमार पुत्र ज्ञान दास निवासी काजीपुरा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में आलापुर, बसखारी, हंसवर, मुबारकपुर, फूलपुर, सरायमीर समेत विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं श्यामू उर्फ मिथिलेश कुमार के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में दो मुकदमे दर्ज हैं।

घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखी पीले धातु की चेन बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, अखिलेश कुमार, कांस्टेबल सुधीर यादव, मोनू चौधरी, शुभम सिंह तथा अभिषेक प्रताप सिंह शामिल रहे। जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments