Monday, June 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझूठी निकली गोलीकांड की सूचना , महिला की चेन लूटकर फरार हुए...

झूठी निकली गोलीकांड की सूचना , महिला की चेन लूटकर फरार हुए बदमाश


जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शनिवार को कथित गोलीकांड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक सूचना में बदमाशों द्वारा युवक को गोली मारकर लूटपाट करने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। मामले में महिला की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के हंसापुर निवासी मीना यादव अपने पति अभयराज यादव और पुत्र प्रियांशु के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके जैतपुर स्थित काली का पुरा गांव आ रही थीं। आरोप है कि गांव के समीप काली चौरा के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

पीड़िता के अनुसार दोनों युवकों ने पहले गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गले की चेन मांग ली। भयवश महिला ने अपनी चेन उतारकर उन्हें दे दी। इसके बाद आरोपितों ने असलहे की बट से उनके पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों बदमाश चेन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद गोली मारकर लूट की सूचना तेजी से फैल गई, जिससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं होने पर गोलीकांड की चर्चा महज अफवाह साबित हुई।

थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर लूट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments