◆ जिले में 4.36 लाख लोगों ने किया योग
अयोध्या। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में जिले भर में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ आयु के लिए योग) रही।
मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राम की पैड़ी पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में करीब तीन हजार लोगों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।



