Thursday, June 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातमसा नदी पर बन रहे दीर्घ सेतु का 64 प्रतिशत कार्य पूरा

तमसा नदी पर बन रहे दीर्घ सेतु का 64 प्रतिशत कार्य पूरा


अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में तमसा नदी के कोहडौरा घाट पर निर्माणाधीन दीर्घ सेतु का कार्य तेजी से चल रहा है। मोहम्मदपुर अरती से ग्यासपुर को जोड़ने वाली इस परियोजना का अब तक 64 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

लोक निर्माण विभाग के तहत 14.11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सेतु की लंबाई 91.23 मीटर है। इसके साथ मुख्य पहुंच मार्ग 200-200 मीटर तथा अतिरिक्त पहुंच मार्ग 325 और 115 मीटर लंबा बनाया जा रहा है। वर्तमान में पुल के सुपर स्ट्रक्चर और पहुंच मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जानकारी के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य जून 2025 में शुरू हुआ था और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण एजेंसी के अनुसार कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

पुल के निर्माण के बाद ग्यासपुर, मोहम्मदपुर अरती तथा आसपास के गांवों के लोगों को वर्षभर आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि परियोजना का 64 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में सुपर स्ट्रक्चर और संपर्क मार्गों पर काम चल रहा है तथा शेष कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक तथा सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments