Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखुले नाले में गिरा राहगीर, पुलिस ने रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

खुले नाले में गिरा राहगीर, पुलिस ने रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया


अयोध्या। सूर्यकुंड क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। यहां सड़क किनारे स्थित नाले का ढक्कन खुला होने के कारण एक राहगीर उसमें गिर गया और कई घंटों तक सूखे नाले में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही दर्शन नगर चौकी प्रभारी ब्रजभूषण पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

चौकी प्रभारी ब्रजभूषण पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नाले में गिरा पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राथमिक जांच में उसके सिर के बाईं ओर तथा आंखों के पास चोटें पाई गई हैं। घायल व्यक्ति स्वयं को अयोध्या का निवासी बता रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नालों और क्षतिग्रस्त ढक्कनों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से खुले नालों को तत्काल ढंकवाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments