Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनदी में मृत गोवंश मिलने से हड़कंप, आकाशीय बिजली गिरने से मौत...

नदी में मृत गोवंश मिलने से हड़कंप, आकाशीय बिजली गिरने से मौत की पुष्टि


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल के पास नदी में शुक्रवार को एक गोवंश का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने छुट्टा गोवंश की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व नगर अध्यक्ष दिवेश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव, नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

प्रशासन ने पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर नदी से गोवंश के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। प्रारंभिक जांच में प्रशासन यह पता लगाने में जुटा रहा कि गोवंश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा।

बाद में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोवंश की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं लगातार खराब मौसम और बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश सड़कों, बाजारों और नदी किनारों पर भटकते रहते हैं। शासन स्तर पर गौशालाओं और संरक्षण की योजनाएं संचालित होने के बावजूद धरातल पर स्थिति संतोषजनक नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि छुट्टा पशुओं के संरक्षण की समुचित व्यवस्था होती तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता था।

उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकाशीय बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments