Friday, May 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात, सरायरासी-सनेथू मार्ग पर...

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात, सरायरासी-सनेथू मार्ग पर अंडरपास की मांग


◆ सीपी टैक्स पर छूट के साथ एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का किया आग्रह


अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने सरायरासी-सनेथू संपर्क मार्ग पर स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा वहां अंडरपास अथवा रेलवे क्रॉसिंग बनवाने की मांग की।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि सरायरासी से सनेथू मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन से होकर वर्षों से ग्रामीणों का आवागमन होता था, लेकिन कुछ दिन पूर्व रेलवे विभाग द्वारा रास्ता बंद कर दिए जाने से लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। छात्रों को विद्यालय पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं किसानों के कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान संपत्ति एवं विभव कर पर छूट के साथ एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का भी अनुरोध किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कई प्रमुख स्थलों को सूचीबद्ध कर उनके समग्र विकास की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं स्थानीय ग्रामवासियों शीतला प्रसाद सिंह, एकादशी सिंह, सीताराम पांडे, राजेश पांडे, धर्मेंद्र पांडे, नितिन सिंह, कल्पनाथ मौर्या, विजय सिंह विजई, प्रेम कुमार, शालिक राम, फूल सिंह, नरेन्द्र मौर्या, देवा सिंह, कारिया निषाद, राम दिन निषाद, नितेश सिंह, विनय सिंह, पहाड़ी निषाद, ज्ञान सिंह, सूरज सिंह, अनिल धोबी, सतीश सिंह, अभिषेक सिंह एवं शिवम सिंह सत्या समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments