Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अयोध्या। जेठ के बड़े मंगल पर जिले में विभिन्न जगहों पर भण्डारे का आयोजन हुआ। भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा। आयोजन स्थल पर गीतों व भजन के स्वर ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर ओर श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे लगते रहे।

राम पथ रोड स्थित अमानीगंज जलकल ऑफिस के बगल वरिष्ठ समाजसेवी अशोक यादव पप्पू ने हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया। पूजा अर्चना के बाद बजरंगबली को भोग लगाकर भंडारे का शुरुआत चार बजे हुई। भंडारा देर रात्रि तक चला। जिसमें हजारों हनुमान भक्त सम्मिलित हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया


जेठ के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर ओम साईं बिल्डिंग डिजाइनर एंड डेवलपर्स ने शंकरगढ़ बाजार स्थित अपने नए ऑफिस का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे से पहले बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रयागराज से कंपनी के मुख्य अतिथि नवीन वर्मा ने फीता काटकर नए ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रो. सूरज वर्मा और कॉन्ट्रैक्टर देवमणि उर्फ मोनू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कॉन्ट्रैक्टर देवमणि उर्फ मोनू ने बताया कि चौथे बड़े मंगल के शुभ दिन पर कंपनी के नए ऑफिस का उद्घाटन होना सौभाग्य की बात है। मौके पर दिनेश वर्मा, संजय वर्मा, प्रवेश वर्मा, सूरज वर्मा, शुभम मौर्य, भीमसेन प्रधान, पंकज यादव मौजूद रहे।

जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रोहित मिश्रा ने भंडारे का आयोजन किया। अयोध्या के सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत कार्यालय के बगल में हुए इस आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और बजरंगबली को भोग लगाने के साथ हुई। भण्डारे में हजारों हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments