Tuesday, May 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररिश्तों का खून: चाचा की हत्या में भतीजा निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी...

रिश्तों का खून: चाचा की हत्या में भतीजा निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार


24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा


अंबेडकरनगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में चाचा की हत्या का आरोप उसके ही सगे भतीजे पर लगा है। थाना महरुआ क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव में हुए अजय कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे मामूली पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 25 मई की सुबह करीब छह बजे गांव सेहरा जलालपुर के पहले खड़ंजे के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अजय कुमार पुत्र स्व. रामनिहोर हरिजन (42) निवासी सेहरा जलालपुर सरैया थाना महरुआ के रूप में की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों की तहरीर पर थाना महरुआ में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतक अजय का अपने साढ़ू से लंबे समय से विवाद चल रहा था। साढ़ू का पुत्र दीवान अक्सर मृतक के भाई के घर आता-जाता था। बीते 23 मई को भी वह वहां पहुंचा था, जिस पर अजय ने नाराजगी जताते हुए उसे डांटकर भगा दिया था। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ गया और बाद में यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश में मृतक का सगा भतीजा अरुण कुमार पुत्र संतोष कुमार भी शामिल था। एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और थाना महरुआ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार तड़के नारायणपुर घाट रामबाबा मोड़ के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दीवान जी पुत्र छविलाल निवासी मधुपुर मीरनपुर थाना अहिरौली, माखन कुमार पुत्र श्रीनाथ, अजय कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद तथा अरुण कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी सेहरा जलालपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments