Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत पांच वाहन सीज

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत पांच वाहन सीज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बीती रात बड़ी कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में कर्बला कासिमपुर गांव में छापेमारी कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी, एक डंपर और तीन ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया गया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कर्बला कासिमपुर गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल क्षेत्राधिकारी और पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। प्रशासनिक टीम के पहुंचने की भनक लगते ही चालक और अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से एक जेसीबी, एक डंपर और तीन ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में खौफ का माहौल है। उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर मौके पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह, कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव समेत पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments