Saturday, May 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबुकिया पुल के पास 1.360 किलो गांजे संग युवक गिरफ्तार, भेजा गया...

बुकिया पुल के पास 1.360 किलो गांजे संग युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल


बसखारी, अंबेडकर नगर। बसखारी पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना बसखारी के उपनिरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पाल व कांस्टेबल मनीष यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बुकिया पुल के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से करीब 1.360 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम जहीरुद्दीन उर्फ हलीमू पुत्र मुर्तजा, निवासी धनेवा धनेही थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ महराजगंज जिले में गोकशी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में बसखारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 139/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। उसके विरुद्ध गृह जनपद में भी पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments