जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना कटका क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अवनीश पुत्र राधेश्याम राजभर निवासी चकिया स्कूल आते-जाते समय अश्लील बातें कहकर परेशान करता था। आरोप है कि अभियुक्त मोबाइल फोन पर भी बदतमीजी करता था तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता था। इसी दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने अभियुक्त अवनीश पुत्र राधेश्याम राजभर को मुंडेहरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल परमात्मा सिंह पटेल शामिल रहे।