Friday, May 22, 2026
HomeUncategorizedअमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रथम शहादत दिवस पर लगा रक्तदान...

अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रथम शहादत दिवस पर लगा रक्तदान शिविर


◆ 30 युवाओं ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रथम शहादत दिवस पर मंगलम गेस्ट हाउस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद 30 युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय अयोध्या के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

रक्तदान शिविर का शुभारम्भ शहीद के पिता जंग बहादुर तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद शशांक तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमल गुप्ता, परमानन्द मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर के संयोजक एवं शहीद के चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की जान बचाना ही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है।

संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी बनी हुई है। ऐसे समय में युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

रक्तदान करने वाले युवाओं को संस्था की ओर से अंगवस्त्र, मेमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मनीष राय, अभिषेक शुक्ला, विजय दूबे, मो. फरजान सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments