Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर22 मई को सिंझौली मंडी में लगेगा विशेष लीज पंजीकरण कैम्प

22 मई को सिंझौली मंडी में लगेगा विशेष लीज पंजीकरण कैम्प


अम्बेडकर नगर। कृषि उत्पादन मण्डी समिति सिंझौली, अकबरपुर में 22 मई को विशेष लीज पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सहायक महानिरीक्षक निबन्धन फूलचंद यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग द्वारा यह विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है।

कैम्प का आयोजन 22 मई  को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कृषि उत्पादन मण्डी समिति, सिंझौली, अकबरपुर परिसर में किया जाएगा। इस दौरान मण्डी समिति के नियंत्रणाधीन उन दुकानों के लीज पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, जिन्हें पूर्व में दुकानदारों को आवंटित किया गया है।

सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ने सभी आवंटित दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ कैम्प में पहुंचकर अपनी दुकानों के लीज का पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि विशेष कैम्प के माध्यम से दुकानदारों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक ढंग से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments