Sunday, May 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक नाले का...

एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक नाले का शिलान्यास, जलभराव से मिलेगी राहत

बसखारी अंबेडकर नगर। किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता ने एक करोड़ 20 लाख रुपए से निर्मित होने वाले आधुनिक एवं व्यवस्थित नाले का शिलान्यास कर नगर वासियों को सौगात सौपी है। नाला निर्माण होने से जहां नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के निवासियों को जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं जल निकासी सड़कों व घरों में घुसने वाले पानी जैसी गंभीर समस्या से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर वासियों की काफी आरसे से नाला निर्माण की मांग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बसखारी मुख्य बाजार में नाला निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के द्वारा क्षेत्र के विकास के कटिबद्धता को दोहराते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इस नाले के निर्माण से जहां जल भराव की समस्या खत्म होगी, वहीं पानी का सही निकास होने से मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी काम होगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ नगर पंचायत का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वासुदेव नगर वार्ड में वासुदेव साव की स्मृति में कल्प सरोवर की आधारशिला रखी गई थी।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी हरिओम पांडे मौजूद रहे। नाला निर्माण की आधारशिला रखने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता का माला पर पहना कर सभासदों व स्थानीय लोगों ने स्वागत भी किया।इस दौरान लोगों को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा भी कराया गया। बता दे की बसखारी बाजार में जल निकासी की समस्या काफी विकराल हो चुकी थी।बारिश के मौसम में जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों की दुकानों और घरों में भी पानी घुस जाता था। जिससे काफी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता था।बाजार वासी काफी लंबे अरसे से इस समस्या से निजात पाने के लिए नाला निर्माण की मांग करते रहे। जिसकी आधारशिला रखकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा जल भराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रयास शुरू किया है। जिसकी तारीफ भी स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही है। नाला निर्माण के आधारशिला रखने के दौरान सभासद सूर्य लाल उपाध्याय,लालमन रावत, मायाराम, प्रदीप कुमार, सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति व कई अन्य सभासद स्थानीय लोग एवं नगर पंचायत कार्यालय के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments