Friday, May 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऊर्जा बचत के लिए अवध विश्वविद्यालय में लागू हुआ पांच दिवसीय कार्य...

ऊर्जा बचत के लिए अवध विश्वविद्यालय में लागू हुआ पांच दिवसीय कार्य सप्ताह


◆ शनिवार को रहेगा वर्क फ्रॉम होम, कार्यालय सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे


अयोध्या। ऊर्जा एवं ईंधन की बचत को लेकर अवध विवि प्रशासन ने सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया गया है, जबकि शनिवार को वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऊर्जा बचत और ईंधन खपत में कमी को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया है।

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कार्यालय अब प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक संचालित होंगे। भोजनावकाश दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं और प्रवेश संबंधी कार्य पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्क फ्रॉम होम के दिन आवश्यकता पड़ने पर किसी भी कार्मिक को कार्यालय बुलाया जा सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने से पूर्व सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं आवश्यकतानुसार शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments