जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को स्कूल में टिफिन देने गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित भाई के अनुसार उसकी लगभग 20 वर्षीय बहन 13 मई की सुबह करीब 8:30 बजे बच्चों को स्कूल में टिफिन देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों का कहना है कि युवती के मोबाइल फोन पर कॉल करने पर पहले घंटी जा रही थी, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। भाई ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बहन को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।