Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedग्रीष्म ऋतु में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने...

ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में विद्युत व्यवस्था, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में  सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, माननीय सांसद लालजी वर्मा,  विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर तथा विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आवश्यक सुझाव दिए।

       बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रीष्म ऋतु में और बेहतर विद्युत सुनिश्चित करने हेतु आवश्यकतानुसार विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने, जर्जर अथवा झुके हुए विद्युत पोलों को शीघ्र ठीक कराने तथा ढीले विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त किए जाने के सुझाव दिए गए। विगत दिनों आई आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं लाइनों की मरम्मत के अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

       बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि, आरडीएसएस योजना, बिजनेस प्लान तथा आरडीएसएस (एलओएच) अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु हेतु विद्युत विभाग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

      जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन सूचना नियमित रूप से समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को बिजनेस प्लान में सम्मिलित करते हुए पुनः शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश भी दिए।

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता विद्युत, समस्त अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।ग्रीष्म में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीएम सख्त, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने के निर्देश

अम्बेडकरनगर। भीषण गर्मी में जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, सांसद लालजी वर्मा, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर तथा विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने, खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने, जर्जर व झुके विद्युत पोलों की मरम्मत कराने तथा ढीले तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग उठाई। हाल में आई आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली पोल और लाइनों के बचे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि, आरडीएसएस योजना, बिजनेस प्लान तथा आरडीएसएस (एलओएच) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को बिजनेस प्लान में शामिल कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता विद्युत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments