Thursday, May 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू

अयोध्या में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू


◆ स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब्बू सराय में बन रहा 74 बेडेड हॉस्टल


◆ 14.55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी परियोजना


अयोध्या। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अयोध्या नगर निगम द्वारा अब्बू सराय क्षेत्र में 74 बेडेड वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना की कुल लागत 14.55 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य नगर विकास विभाग के अंतर्गत कार्यदाई संस्था सीएनडीएस द्वारा कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हॉस्टल भवन जी+3 मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। मुख्य भवन लगभग 660 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। वर्तमान में निर्माण कार्य का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। प्रथम तल की छत ढलाई का कार्य पूरा हो गया है तथा बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य जारी है। परियोजना को जनवरी 2027 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रस्तावित हॉस्टल में भूतल पर किचन, डायनिंग हॉल, एडमिन रूम, रिसेप्शन, लॉन्ड्री रूम, दो सिंगल तथा पांच डबल बेड रूम बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर डे-केयर रूम, योग कक्ष, दो सिंगल और पांच डबल बेड रूम प्रस्तावित हैं। द्वितीय तल पर 13 बेड की डॉर्मेट्री के साथ दो सिंगल और पांच डबल बेड रूम बनाए जाएंगे।

परियोजना का उद्देश्य नौकरी, शिक्षा और अन्य कार्यों के सिलसिले में अयोध्या आने वाली महिलाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। हॉस्टल में सिंगल, डबल और साझा कमरों की व्यवस्था होगी। प्रत्येक कमरे में अटैच्ड बाथरूम, स्टडी टेबल, अलमारी और वेंटिलेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अंतर्गत नगर में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments