Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिव बाबा धाम में श्रद्धा व सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया...

शिव बाबा धाम में श्रद्धा व सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व


अंबेडकर नगर। भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को शिव बाबा धाम में जनपदीय मुख्य कार्यक्रम भव्य व श्रद्धामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा का स्मरण करते हुए आस्था और स्वाभिमान का संदेश दिया। इस दौरान जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शिवालयों में स्वच्छता, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में गुजरात के प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम तथा वाराणसी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए आयोजन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने इसे उत्साह और श्रद्धा के साथ देखा।

शिव बाबा धाम में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं विद्यालयों में निबंध लेखन, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मगौरव और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर सदियों से देशवासियों को एकता, आस्था और आत्मबल का संदेश देता आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments