Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंकज चौधरी पर टिप्पणी से भाजपाइयों में नाराजगी

पंकज चौधरी पर टिप्पणी से भाजपाइयों में नाराजगी

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने बयान जारी कर सपा प्रमुख पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा प्रमुख की बयानबाजी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई है, जो राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान किया जाता है, लेकिन निजी हमले किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा में स्वीकार्य नहीं हो सकते।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी राजनीतिक रूप से हताश होकर संवाद, संयम और विचारों की राजनीति छोड़ व्यक्तिगत टिप्पणियों और नकारात्मक बयानबाजी का सहारा ले रही है। कहा कि जनता इस प्रकार की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर की गई टिप्पणी समाजवादी पार्टी की मानसिकता और राजनीतिक दिवालियापन को उजागर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा में विश्वास करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments