Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली पोल, 18 घंटे से गुल...

अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली पोल, 18 घंटे से गुल रही आपूर्ति


जैतपुर अम्बेडकर नगर। ब्लाक भियांव क्षेत्र के नेवादा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत भीखपुर उदयापुर गांव के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। हादसे के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। करीब 18 घंटे से बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि पोल टूटने के कारण तार नीचे लटक गए हैं, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण जितेंद्र राजभर, रामप्रीत राजभर, संतोष, जटाशंकर, रिंकू राजभर, संदीप राजभर व त्रिभुवन समेत अन्य लोगों ने विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली न रहने से परेशानी और बढ़ गई है।

नेवादा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त पोल और लाइन को दुरुस्त कर जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments