Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथों पर सियासी शक्ति का मंथन कर रहें हैं भाजपाई

बूथों पर सियासी शक्ति का मंथन कर रहें हैं भाजपाई


◆ शक्ति केन्द्रों पर बैठक के बाद किया जा रहा है बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सत्यापन अभियान के अंतर्गत महानगर के 85 शक्ति केंद्रों पर पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने रसूलाबाद शक्ति केंद्र पर बैठक कर बूथ समिति का सत्यापन किया। वहीं तिलकराम मौर्य ने अलावलपुर तथा शैलेन्द्र कोरी ने झलकारी बाई शक्ति केंद्र पर बैठक कर समितियों की सक्रियता और संगठनात्मक संरचना की जानकारी ली।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शक्ति केंद्र के पदाधिकारी लगातार बूथ समितियों के संपर्क में रहें और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बूथ समिति सत्यापन का कार्य 8 मई तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के आधार पर संगठन को और विस्तार दिया जा रहा है। अभियान के दौरान बूथ समितियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के तहत हरभजन गौड, परमानंद मिश्र, रामप्रीत वर्मा, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, शिवम शुक्ला, स्वाति सिंह, गरिमा मौर्य, सर्वज्ञ सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, रवि सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, अश्वनी गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न शक्ति केन्द्रों बैठक कर बूथ समितियों का सत्यापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments