Sunday, May 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैठक में तय की गई आगमी कार्यक्रमों की रूपरेखा, नारी शक्ति वंदन...

बैठक में तय की गई आगमी कार्यक्रमों की रूपरेखा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव पारित


अयोध्या । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं जिला प्रशिक्षण योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई । बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति ने उन दलों की निंदा की, जिन्होंने लंबे समय तक इस विधेयक को लंबित रखा और पारित होने में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व में समान अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कार्यसमिति की प्रस्तावना रखी, जबकि जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। संचालन जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, कमलाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, शिवम सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सरोज मिश्रा, गोशाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुमन पासवान और मंजू निषाद ने प्रस्तुत किया, जिसका वाचन जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, राजीव तिवारी, ऋषिकेश वर्मा, राममोहन भारती, रघुनंदन चौरसिया, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments