Monday, April 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूको बैंक का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत, एनपीए में कमी व लाभ में...

यूको बैंक का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत, एनपीए में कमी व लाभ में वृद्धि


अयोध्या। यूको बैंक के अयोध्या जोनल कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैंक का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। वर्ष 2025-26 की अवधि में बैंक ने विभिन्न वित्तीय मानकों पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैंक की आय और लाभ में वृद्धि हुई है, जबकि गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में कमी आई है। सकल एनपीए (ग्रॉस एनपीए) घटकर लगभग 2.17 प्रतिशत पर आ गया है, वहीं शुद्ध एनपीए (नेट एनपीए) 0.27 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो बैंक की बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता को दर्शाता है।

इसके अलावा बैंक की पूंजी पर्याप्तता अनुपात 18.61 प्रतिशत रही, जो नियामकीय मानकों से काफी अधिक है। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार और जोखिम प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियों के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया कि बैंक ने एमएसएमई, कृषि एवं रिटेल सेक्टर में अपने ऋण वितरण को बढ़ाया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं मिल रही हैं। बैंक द्वारा ग्राहक सेवा में सुधार और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments