Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर22 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, 7 से 21...

22 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, 7 से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा

अंबेडकरनगर। जनगणना 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 22 मई से 20 जून तक जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण व गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले 7 से 21 मई तक आमजन के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी व जिला जनगणना अधिकारी ज्योत्सना बंधु के साथ तहसील अकबरपुर और भीटी में चल रहे सुपरवाइजर व प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएनकेबी महाविद्यालय अकबरपुर और राम लखन पीजी कॉलेज भीटी में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कार्मिकों की उपस्थिति व प्रशिक्षण सामग्री का जायजा लिया।
जनगणना विकास योजनाओं की आधारशिला
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों से संवाद करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सटीक और पारदर्शी आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली व सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाएं तैयार होती हैं। ऐसे में सभी प्रगणक निर्धारित मानकों के अनुसार शुद्ध व सही जानकारी का संकलन सुनिश्चित करें।


70% से कम अंक पर फिर होगा प्रशिक्षण


उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को व्यवहारिक व सरल बनाया जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 70 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले कार्मिकों को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा।


सुविधाओं का भी लिया जायजा


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्रों पर भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला कार्मिकों के छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी व्यवस्था व खेल सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अद्यतन मॉड्यूल व डिजिटल उपकरणों की जानकारी देने पर भी जोर दिया।
स्व-गणना का करें अधिक उपयोग

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे 7 से 21 मई के बीच स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। इस मौके पर संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments