Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंसूरपुर पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

मंसूरपुर पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर–सुरहुरपुर रोड स्थित मंसूरपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालीपुर थाना क्षेत्र के करमिसिरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र बाबूलाल और दिलीप पुत्र हौसला एक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिसे उसरहा थाना जलालपुर निवासी सचिन पुत्र रामदुलार चला रहा था, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलीप का उपचार जारी है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि हादसे में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments