Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेव इंद्रावती महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हस्ताक्षर अभियान

देव इंद्रावती महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हस्ताक्षर अभियान

अम्बेडकरनगर। कटेहरी क्षेत्र स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रचार-प्रसार के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं व शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान के साथ मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. राणा रणधीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच के चलते महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे आधी आबादी की भागीदारी मजबूत होगी।
महाविद्यालय परिसर में डा. नीता मिश्रा, शिल्पी व सुनीता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डा. बीरबल शर्मा, डा. शिल्पी, सुधीर पाण्डेय व डा. अमित पाण्डेय के संयोजन में स्वयंसेविकाओं ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया।
अभियान में डा. तेज भान मिश्रा, बविता सिंह, सुनीता यादव समेत अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments