Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर 20 इंटर कॉलेजों में गूंजा सामूहिक...

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर 20 इंटर कॉलेजों में गूंजा सामूहिक गायन, एबीवीपी ने किया आयोजन


अयोध्या। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अयोध्या महानगर इकाई की ओर से शहर के 20 इंटर कॉलेजों में सामूहिक वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने कहा कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की यह रचना देश को एक नई दिशा देने वाली रही है और आज भी राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि यह गीत एकता और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है तथा विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रेरित करता है। प्रांत कार्यसमिति सदस्य उत्कर्ष पाण्डेय ने बताया कि सामूहिक और अनुशासित गायन से पूरे वातावरण में देशभक्ति का भाव व्याप्त हो गया।

कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीआरएम पब्लिक स्कूल, भवदीय पब्लिक स्कूल, सेठ जयपुरिया इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, अवध इंटरनेशनल स्कूल, शिवदयाल इंटर कॉलेज, के.बी. सिंह इंटर कॉलेज, बाबू बालिका इंटर कॉलेज, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, साकेत महाविद्यालय, अयोध्या एकेडमी, गुरुनानक एकेडमी उसरू और गुरुनानक इंटर कॉलेज रिकाबगंज सहित अन्य संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, जिला संगठन मंत्री उदय मिश्र, जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी, दिवाकर चौरसिया, महानगर सहमंत्री किशन सिंह, रुचि पांडेय, आदित्य सिंह, विकास यादव, यश पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, आयुष सिंह, अंशिका शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments