Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानौ नई पुलिस चौकियों व एक थाना के लिए भूमि आवंटित

नौ नई पुलिस चौकियों व एक थाना के लिए भूमि आवंटित


अयोध्या। जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में 9 नई पुलिस चौकियों और एक नए थाना हैरिंग्टनगंज के लिए भूमि आवंटित की गई है।

मिल्कीपुर सर्किल के इनायतनगर थाना क्षेत्र में हैरिंग्टनगंज थाना के लिए 64583.5 वर्गफुट भूमि दी गई है। वहीं रुदौली सर्किल के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में मां कामाख्या धाम, सैदपुर, हंसराजपुर और रेछ में चौकियां स्थापित होंगी। इसके अलावा पटरंगा थाना क्षेत्र के गंगरेला, मवई के रामदास नगर, सदर सर्किल के महराजगंज में रसूलाबाद व अरवत तथा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में भी नई चौकियों के लिए भूमि आवंटन किया गया है।

नई चौकियों और थाना के स्थापित होने से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। साथ ही जनसुनवाई की प्रक्रिया भी आसान होगी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से अपराध नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments