Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी विवाद में हुई पिटाई से घायलों के परिजन से मिले विधायक

जमीनी विवाद में हुई पिटाई से घायलों के परिजन से मिले विधायक


◆ प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई करने का पुलिस को विधायक ने दिया निर्देश


◆ सीओ ने अभियोग पंजीकृत होने के साथ कार्रवाई करने की विधायक को दिया जानकारी


अयोध्या। विकासखण्ड पूराबाजार के ग्राम रामपुर हलवारा में जमीनी विवाद को लेकर हुई पिटाई से घायल के परिजनों से मेडिकल कालेज दर्शननगर में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात किया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगो व परिजनों से घटना के बारें में जानकारी विधायक ने लिया। प्रकरण में घायल पक्ष को सुरक्षा देने के साथ न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने सीओ को दिया। जिस पर सीओ ने मामले में अभियोग पंजीकृत होने के साथ कार्रवाई करने के बारें में विधायक को अवगत कराया।

                  जमीनी विवाद को लेकर रामप्रकाश निषाद ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि तीन अप्रैल को वह अपने पुत्रों के साथ मकान के सामने पिलर का निर्माण कर रहा था। इसी बीच अमरनाथ यादव अन्य लोगो के साथ आए व उसे निर्माण करने से मना करने लगे। रामप्रकाश का आरोप है कि जब उसने अपने घर के सामने पिलर का निर्माण होने की जानकारी दी तो अमरनाथ यादव ने अपने साथियों के साथ उसके पक्ष की लाठी-डण्डों से पिटाई शुरू कर दी। जिसमें सुनील कुमार निषाद, राज निषाद, दीपक निषाद का सिर फट गया। सभी बेहोश हो गए। जिन्हें दर्शननगर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments