Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी...

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी


अयोध्या। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का बुधवार को जिलाधिकारी परिसर से शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने और आसपास का वातावरण साफ रखने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार प्रदेश को दिमागी बुखार सहित संचारी रोगों से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 11 विभागों के समन्वय से 1 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इंफ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों, संभावित क्षय रोगियों व कुपोषित बच्चों की पहचान करेंगी। साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों का चिन्हांकन कर स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments