Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री आवास के नाम पर घूसखोरी, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर घूसखोरी, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे नगर पालिका के एक बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका जलालपुर में तैनात रमाकांत चौबे, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी हैं, पर वाजिदपुर निवासी अवधेश कुमार चौहान से पांच हजार की रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के बाद अयोध्या मंडल की टीम ने पूरा जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से रुपये लिए, टीम ने नगर पालिका कार्यालय के पास रामलीला मैदान परिसर में उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही रासायनिक परीक्षण कर रिश्वत लेने की पुष्टि की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी बाबू को टीम अपने साथ ले गई। इस घटना से नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments