Wednesday, March 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जलालपुर में ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कोतवाली परिसर में आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाल अजय प्रताप यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने ईदगाहों की पूर्व साफ-सफाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था तथा नमाज के समय ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित कराने की मांग रखी। इस पर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, जिससे समाज में एकता का संदेश जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध सूचना मिलने पर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।
बैठक में ईद की नमाज के समय की जानकारी भी साझा की गई। नगपुर की ईदगाह में सुबह 7:45 बजे, पुरानी ईदगाह मंगुराडिला में 8:00 बजे, अकबरपुर रोड स्थित ईदगाह में 8:30 बजे, जबकि उर्दू बाजार की जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा जाफराबाद, उस्मानपुर, मुस्तफाबाद व नगपुर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी।
इस अवसर पर मौलाना नजीबुल्लाह, सादात एचडी, मेराज अहमद, वसी उल्ला, नन्हे प्रधान नगपुर, इब्ने अली जाफरी, सोहेल अहमद, मोहम्मद कासिम, मंसूर अहमद, एहसान रजा, अब्दुल रकीब सहित कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments