जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर व अकबरपुर क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके ए.पी. वर्मा का शुक्रवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उन्हें जानने वालों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।



