Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व विधायक गोरखनाथ व एसडीएम मिल्कीपुर के बीच तीखी नोकझोंक, ऑडियो वायरल

पूर्व विधायक गोरखनाथ व एसडीएम मिल्कीपुर के बीच तीखी नोकझोंक, ऑडियो वायरल


अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और मिल्कीपुर एसडीएम सुधीर कुमार के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अयोध्या समाचार नही करता है।

बताया जा रहा है कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। सम्बंधित गांव के प्रधान आर्दश श्रीवास्तव पूर्व विधायक का सर्मथक है। निर्माण कार्य को लेकर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम को फोन किया था। वायरल आडियो में पूर्व विधायक धमकी भरे लहजे में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए एसडीएम को फटाकार लगा रहे हैं।

वायरल आडियो में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के बावजूद आंगनबाड़ी भवन निर्माण में प्रशासन बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीलिंग की जमीन पर एसडीएम और एक सरकारी विधायक की मिलीभगत से दबंगों द्वारा निर्माण कराया गया है।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान के बीच गुटबाजी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समाजवादी पार्टी के आफिशियल एक्स एकाउंट से आडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments