Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 366 किसानों को पम्पसेट वितरित

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 366 किसानों को पम्पसेट वितरित


अंबेडकर नगर। लघु एवं सीमांत किसानों को सस्ती और सुलभ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत शुक्रवार को केंद्रीय भंडार, लघु सिंचाई विभाग परिसर में पम्पसेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक उथली बोरिंग योजना के लाभार्थियों, जो निजी पम्पसेट की व्यवस्था नहीं कर पाए थे, को पम्पसेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने लाभार्थी किसानों को पम्पसेट वितरित किए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीआरडीए सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सहायक अभियंता लघु सिंचाई सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पम्पसेट पर किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिससे सिंचाई सुविधा सुलभ होने के साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है।

वितरण विवरण के अनुसार 5 एचपी पम्पसेट के तहत सामान्य वर्ग के 158 एवं अनुसूचित जाति के 195 सहित कुल 353 कृषकों को लाभ मिला। 6.5 एचपी पम्पसेट के अंतर्गत सामान्य वर्ग के पांच तथा अनुसूचित जाति के चार, कुल नौ लाभार्थियों को पम्पसेट दिए गए। वहीं आठ एचपी पम्पसेट के तहत सामान्य वर्ग के तीन और अनुसूचित जाति के एक, कुल चार किसानों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार कुल 366 किसानों, जिनमें 166 सामान्य वर्ग और 200 अनुसूचित जाति के कृषक शामिल हैं, को योजना का लाभ प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य वर्षा पर निर्भरता कम कर फसल उत्पादकता बढ़ाना और किसानों की आय सुदृढ़ करना है। उन्होंने सौर ऊर्जा संचालित पम्पों को अपनाने का भी आह्वान किया, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments