Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसिक्सलेन टोल के पास खड़ी ट्रक से छह कीमती बैटरियां चोरी, मुकदमा...

सिक्सलेन टोल के पास खड़ी ट्रक से छह कीमती बैटरियां चोरी, मुकदमा दर्ज


जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास नारायनपुर रामगढ़ स्थित सिक्सलेन टोल टैक्स के समीप खड़ी ट्रक से शातिर चोरों ने छह पीस कीमती बैटरियां पार कर दीं। घटना की जानकारी होने पर चालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चालक मुकेश कुमार पुत्र सुभाष सिंह निवासी चिपुरा, थाना अजीमाबाद, जिला भोजपुर आरा बिहार ने पुलिस को बताया कि वह माइक्रोटेक कंपनी की 245 पीस बैटरियां ट्रक संख्या पर रुद्रपुर उत्तराखंड से लादकर पटना बिहार ले जा रहा था। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसने सिक्सलेन टोल टैक्स के पास ट्रक खड़ी कर आराम करने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक से छह पीस 250 एमएएच की बैटरियां चोरी कर लीं। सुबह नींद खुलने पर माल कम होने की जानकारी मिली, जिसके बाद चालक ने तत्काल जैतपुर थाने में तहरीर दी।

थानाध्यक्ष तीरेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments