Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबदली जाएगी नाली की टूटी पटिया, क्षतिग्रस्त सीवर की होगी मरम्मत

बदली जाएगी नाली की टूटी पटिया, क्षतिग्रस्त सीवर की होगी मरम्मत


नगर की सरकार आपके द्वारकार्यक्रम के तहत महापौर नगर आयुक्त ने किया अवधपुरी कॉलोनी का भ्रमण


अयोध्या। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार एवं नगर निगम की टीम के साथ अवधपुरी कॉलोनी का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिया। भ्रमण के दौरान पार्षद सौरभ सूर्यवंशी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने महापौर का स्वागत किया। लगभग दो घंटे चले निरीक्षण में महापौर सुबह करीब आठ बजे अमानीगंज स्थित जलकर कार्यालय के सामने पहुंचे और अवधपुरी वार्ड का भ्रमण प्रारंभ किया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक केंद्र के पास खुली नाली देखकर महापौर ने उसे तत्काल ढंकवाने का निर्देश दिया। कॉलोनी में प्रवेश करते ही नागरिकों ने महताबबाग के नाम से संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग रखी, जिस पर महापौर ने संबंधित विभाग को पत्राचार का आश्वासन दिया। सुमन मौर्य ने सीवर लाइन न जुड़ने की समस्या बताई, जिस पर जलकल विभाग को जांच कर सीवर जोड़ने के निर्देश दिए गए।

भाजपा बूथ अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनवाने की मांग की। महापौर ने अवर अभियंता को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने पुरानी ट्यूबवेल के पास स्थित शौचालय खोलने, गेट लगाने और पार्क विकसित करने का भरोसा दिया। जगह-जगह नाली की टूटी पटिया, असंतुलित स्लोप और क्षतिग्रस्त सीवर पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। काली माता मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त सीवर और जालपा मंदिर के पास गड्ढे को शीघ्र ठीक कराने को कहा गया।

अवधपुरी कॉलोनी के लोगों ने पेयजल व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि बिना मोटर तीसरी मंजिल तक पानी पहुंच रहा है और 24 घंटे जलापूर्ति हो रही है। भ्रमण के दौरान स्वच्छता मिशन के तहत रैली निकालकर गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने के तरीके भी बताए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments