Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेंटल हेल्थ टिप्स से छात्र-शिक्षक होंगे जागरूक

मेंटल हेल्थ टिप्स से छात्र-शिक्षक होंगे जागरूक


जेनजी सीखेंगे भावनाओं को संभालने के आसान तरीके


अयोध्या। जेन-जी युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार दोपहर मनोस्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावक भी शामिल होंगे।

कार्यशाला का आयोजन शासन के निर्देश पर तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या और स्किल इंडिया मिशन के जिला समन्वयक अरुण कुमार के संयोजन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर डॉ. आलोक मनदर्शन होंगे।

डॉ. आलोक मनदर्शन ने बताया कि सत्र के दौरान युवाओं को तनाव, अवसाद, चिंता और भावनात्मक असंतुलन जैसी समस्याओं को समझने और उनसे निपटने के सरल व व्यवहारिक तरीके बताए जाएंगे। इसमें क्राइसिस मैनेजमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस, पढ़ाई और काम के साथ पारिवारिक व सामाजिक जीवन में संतुलन बनाने के उपाय भी शामिल होंगे।

कार्यशाला में यह भी बताया जाएगा कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों और तनावपूर्ण घटनाओं से कैसे सकारात्मक तरीके से निपटा जाए, ताकि मानसिक दबाव और मनोविकारों को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

आयोजन में बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन पर भी चर्चा होगी। साथ ही नशाखोरी, आक्रामकता, अपराधी प्रवृत्ति, डिजिटल लत, आत्महत्या जैसी बढ़ती समस्याओं के कारण, पहचान और समाधान पर सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यशाला छात्रों और युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर जीवन प्रबंधन कौशल सिखाने में मददगार साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments