Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल एसआईआर...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल एसआईआर : वेद गुप्ता


◆ पूरा मंडल में हुई विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक


अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में पूरा ब्लॉक क्षेत्र के एक पैलेस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूरा मंडल के प्रमुख महानगर पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक शामिल हुए।
बैठक के दौरान अभियान के प्रथम चरण में किए गए कार्यों की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया तथा दूसरे चरण की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। आगामी चरण में बूथ स्तर पर गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरे सामर्थ्य के साथ निवार्हन करे। अभियान को सफल बनाने के लिए सम्पर्क व संवाद को और तेज करने की जरुरत है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक तालमेल के साथ लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर दायित्व तय किए जाएं। साथ ही उन्होंने तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग व समयबद्ध फॉलोअप को अभियान की सफलता के लिए आवश्यक बताया। बैठक में महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, हरभजन गौड़, अरविंद सिंह, कपिल देव वर्मा, दिनेश मिश्रा, देवता पटेल, प्रदीप सिंह, रमेश वर्मा, राजेश पाठक, संतोष सिंह, नीबूलाल कन्नौजिया मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments