Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवीर बाल दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी, शहीद साहिबजादों को दी गई...

वीर बाल दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी, शहीद साहिबजादों को दी गई श्रद्धांजलि


अम्बेडकर नगर। देश और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान हुए गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों के अद्वितीय त्याग को स्मरण करते हुए वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। साथ ही मंडलों में प्रभात फेरी निकाली गई और दो मिनट का मौन रखकर शहीद साहिबजादों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के महान बलिदान की स्मृति में भाजपा सरकार ने वीर बाल दिवस घोषित कर इतिहास को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ की साहस, बलिदान और देशभक्ति की अमर गाथा को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और बिना वीजा-पासपोर्ट गुरुद्वारे के दर्शन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। लंगर सेवा पर सेवा कर में दी गई राहत को उन्होंने सिख समाज के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार त्रिलोक सिंह ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह ने देश और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपने बच्चों सहित सर्वस्व न्योछावर कर अद्वितीय मिसाल कायम की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह सलूजा ने किया।

संगोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अंशु सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, अमरजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद और विनय पाण्डेय ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में हरजीत सिंह पप्पू, अंकित छाबड़ा, हरजिंदर सिंह, विशु सलूजा, गुलशन सलूजा, गुरुदीप सिंह, मनोज गुप्ता, अमरनाथ सिंह, आदर्श चौधरी, मनीष मिश्र, रमेश यादव, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज साहू, रामधनी सोनकर, हरीश शुक्ला, दुर्गेश पाठक, चंद्रपाल वर्मा, सेठ विशाल चंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments