Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव, हुआ भव्य...

जलालपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव, हुआ भव्य स्वागत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित किए जाने के बाद पार्टी के चार बार के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव का गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर माता के चरणों में शीश नवाकर किया।

मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, अशोक उपाध्याय, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा नगर महामंत्री आनंद मिश्र उनके साथ उपस्थित रहे। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, अमरनाथ सिंह, मीसम रज़ा, मुन्ना सिंह, सुरेश गुप्त, सुरेंद्र सोनी, विनय सिंह, मानिक चंद सोनी, शिवम आर्या, राकेश गुप्ता, रामलाल निषाद, सोनू गौड, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, विकास जायसवाल, संयोजक विकास निषाद, अश्वनी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं समस्त बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अपने संक्षिप्त संबोधन में राम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू कर चार बार जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करना कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनसमर्थन का परिणाम है।

गौरतलब है कि राम प्रकाश यादव स्थानीय धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहे हैं, जिसके चलते वे एक जमीनी और जनप्रिय नेता के रूप में पहचान रखते हैं। एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उनकी यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments